Wednesday, 2 July 2025

केक काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का मनाया 52वां जन्मदिन

* यशस्वी व लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के खुशहाल जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की किया कामना। 

सरताज आलम 
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। 
सपा मुखिया के अवतरण दिवस पर केक काटते समय।

जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा शोहरतगढ़़ क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में स्थित तिरंगा तिराहा गड़ाकुल पर मंगलवार को सपा के मुखिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, उ0प्र0 के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन  सपा के जिला उपाध्यक्ष डा0 धीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी अ0ज0 प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्थर काटने वाले (शिल्पकार) महासभा ने केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। 
                 एक-दूसरे को केक खिलाते हुए 
             प्रदीप पथरकट्ट व डा0 धीरेन्द्र यादव। 
इस अवसर पर डा0 धीरेन्द्र यादव व प्रदीप पथरकट्ट ने कहा कि आज अपने लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव जी के 52वें के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय बांसी पर केक काटकर और कार्यक्रम में उपस्थित अपने क्रांतिकारी समाजवादी साथियों एवं सपा कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाते हुए ईश्वर से अपने यशस्वी व लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव के खुशहाल जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। 
अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ डा0 धीरेन्द्र यादव।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में शोषित, पीड़ित एवं पीडीए जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप मे मनाकर आने वाले 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर दीपक यदुवंशी, डा0 यादव, सन्तोष यादव, राजकुमार यादव, प्रेम निषाद, राधेश्याम, मुनिराम, चिन्नी, सहदेव, कृष्णानन्द, बी0के0 यादव, अरविन्द, उमेश यादव, नर्वदेश्वर यादव, रमेश वरुण, चन्द्रेश यादव,
साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डा0 धीरेन्द्र यादव।
शिवम यादव, अम्बिका, अशोक पाण्डेय, नागेन्द्र शुक्ला, राकेश यादव, रमेश वरुण, जितेन्द्र यादव, सोनू यादव, संजू यादव, कृष्णा, उमाशंकर यादव, अवधेश यादव, इरशाद खान, फिरोज खान, अतुल यादव, प्रदीप यादव, सुजीत यादव, राम मिलन भारती, राम प्रकाश चौरसिया, राम प्रसाद पासवान, वशिष्ठ तिवारी, जगराम चौधरी, सुदामा यादव, सद्दाम खान, बजरंगी, भूलन, महेश, जाकिर, धर्मराज , सदाबृक्ष, सुरेन्द्र सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

No comments:

नगराध्यक्ष चमन आरा रइनी ने वार्ड-वार जाकर रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी - भाईचारा व सह-अस्तित्व का संदेश

  बांसी। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी की नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा रइनी ने परंपरा के अनुरूप नगर के विभिन्न वार...