Wednesday, 4 June 2025

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से ऋषभ सिंह ने की भेंट, स्नेह व मार्गदर्शन प्राप्त कर लिया आशीर्वाद

इसरार हुसैन 

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

        उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को भगवान गौतम 
        बुद्ध जी की फोटो फ्रेम भेंट करते हुए ऋषभ सिंह।

लखनऊ स्थित 5-कालिदास मार्ग उप मुख्यमंत्री सरकारी आवास पर केशव प्रसाद मौर्य से प्रदेश महामंत्री टीम मोदी सपोर्टर संघ उत्तर प्रदेश व पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर ऋषभ सिंह सहित उनके साथ आयें लोगों ने मंगलवार सुबह शिष्टाचार भेंट मुलाकात हुई एवं उनका स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी को भगवान गौतम बुद्ध जी की फोटो फ्रेम भी भेंट किया। आपको बता दें कि उ0प्र0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर और सार्वजनिक उद्यम विभाग का मंत्रालय भी मिला है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री टीम मोदी सपोर्टर संघ उत्तर प्रदेश व पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर सहित सत्यम प्रताप सिंह, संजय कश्यप, अखण्ड प्रताप सिंह, दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

मंत्री अनिल राजभर ने ऋषभ सिंह से स्नेहिल मुलाकात की, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर मिला आशीर्वाद

इसरार हुसैन  शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।      कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भगवान गौतम बुद्ध जी          की फोटो फ्रेम भी सप्रेम भेंट करते हुए ऋष...