Monday, 2 June 2025

पूर्व व वर्तमान सांसदों से ऋषभ सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की, लिया आशीर्वाद

इसरार हुसैन 

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

         ऋषभ सिंह द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 
         को भगवान गौतम बुद्ध जी का फोटो फ्रेम देते हुए।

प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ टीम मोदी सपोर्टर संघ व पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ऋषभ सिंह ने लोकप्रिय पूर्व सांसद कैसरगंज व पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह व लोकप्रिय सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह से उनके निजी आवास ग्राम  बिसनोहरपुर जनपद गोण्डा में सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनको भगवान गौतम बुद्ध जी की फोटो फ्रेम भी भेंट किया। 

           ऋषभ सिंह द्वारा सांसद करण भूषण सिंह को 
           भगवान गौतम बुद्ध जी का फोटो फ्रेम देते हुए।

आपको बता दें कि पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह 6 बार पूर्व सांसद रह चुके हैं और नवाबगंज जनपद गोण्डा में एक सहकारी विकास बैंक के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वहीं सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह वर्तमान में सांसद हैं। पूर्व व वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह व करण भूषण सिंह से मुलाकात के दौरान प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा टीम मोदी सपोर्टर संघ उ0प्र0 व पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ऋषभ सिंह के साथ सत्यम प्रताप सिंह, दिनेश शर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, संजय कुमार कश्यप आदि मौजूद रहें।

      पूर्व सांसद से आशीर्वाद लेते हुए ऋषभ सिंह व अन्य।


No comments:

पूर्व व वर्तमान सांसदों से ऋषभ सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की, लिया आशीर्वाद

इसरार हुसैन  शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।          ऋषभ सिंह द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह           को भगवान गौतम बुद्ध जी का फोटो फ्रेम दे...