Wednesday, 4 June 2025

मंत्री अनिल राजभर ने ऋषभ सिंह से स्नेहिल मुलाकात की, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर मिला आशीर्वाद

इसरार हुसैन 

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

     कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भगवान गौतम बुद्ध जी 
        की फोटो फ्रेम भी सप्रेम भेंट करते हुए ऋषभ सिंह।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री व शिवपुर विधानसभा वाराणसी से विधायक अनिल राजभर से उनके लखनऊ आवास पर मंगलवार को प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा टीम मोदी सपोर्टर संघ उत्तर प्रदेश व पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ऋषभ सिंह ने स्नेहिल मुलाकात हुई एवं उनका स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी को भगवान गौतम बुद्ध जी की फोटो फ्रेम भी सप्रेम भेंट किया। आपको बता दें कि वर्तमान समय में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर जी का जनपद सिद्धार्थनगर का प्रभारी मंत्री हैं। पूर्व में अनिल राजभर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमण्डल में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और विकलांग जन विकास विभाग के मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री बने थे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा टीम मोदी सपोर्टर संघ उत्तर प्रदेश व पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य सिद्धार्थनगर ऋषभ सिंह के साथ सत्यम प्रताप सिंह, संजय कुमार कश्यप, अखण्ड प्रताप सिंह व दिनेश शर्मा मौजूद रहें।

No comments:

मंत्री अनिल राजभर ने ऋषभ सिंह से स्नेहिल मुलाकात की, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर मिला आशीर्वाद

इसरार हुसैन  शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।      कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भगवान गौतम बुद्ध जी          की फोटो फ्रेम भी सप्रेम भेंट करते हुए ऋष...