Saturday, 24 May 2025

चेयरमैन ने मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

सरताज आलम

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

    नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी            सेन्टर का निरीक्षण करती चेयरमैन उमा अग्रवाल।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड नं0-07 सुबाष नगर में लाखों रुपये से बना मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर में (एमआरएफ) बहुत ही फायदेमन्द साबित हो रहा है। इसमें एक आपरेटर, दस सफाईकर्मी व एक गार्ड सहित 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, और प्रतिदिन कूड़ा डिस्पोज किया जाता है। आपको बता दें कि लगभग 45 लाख रुपये खर्च कर बनाये गये इस सेन्टर में नगर पंचायत के कूड़े को डिस्पोज किया जाता है। उसमें कई मशीनें लगाई गई है, जिसकी जानकारी लगभग सभी नगरवासियों को है। वहीं सेन्टर बनने पूर्व नगर के जिम्मेदारों द्वारा खूब प्रचार प्रसार किया गया था। जिसको लेकर चेयरमैन उमा अग्रवाल द्वारा शनिवार को कूडा प्रबन्धन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चेयरमैन द्वारा कूडा प्रबन्धन कार्य को व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। वहीं चेयरमैन ने कूड़ा कचरा न जलाने को लेकर विनती भी किया है। इस प्रकार आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में सरकार के महत्वपूर्ण अभियान स्वच्छ भारत मिशन की मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर के रूप में देख सकते हैं और जनता के पैसों का भरपूर सदुपयोग नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड नं0-07 सुबाष नगर सहित नगरवासियों ने बताया कि जब से यह मटीरियल रिकवरी सेन्टर बना है, तबसे आज तक संचालित हो रहा है। वहीं नगरवासियों द्वारा नगर चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, ईओ अजय कुमार सहित पंचायत प्रशासन को भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

No comments:

चेयरमैन ने मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।     नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी            सेन्टर का निरीक्षण करती चेयरमैन उमा अग्रवा...