Sunday, 25 May 2025

महिला की हत्या कर जलाने के खुलासा को लेकर पुलिस टीम किया सम्मानित

सरताज आलम 

पुरानी बस्ती।

लोगों द्वारा सम्मानित करते हुए थानाध्यक्ष महेश सिंह।

थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती स्थित पाण्डेय बाजार खण्डहर में एक महिला की हत्या कर जलाने के सम्बन्ध में स्थानीय व्यापारियों, मां वैष्णो देवी कमेटी के पदाधिकारी द्वारा बीते दिन अनावरण करने वाली एवं मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम को सम्मानित किया। आपको बता दें कि दिनांक 20.05. 2025 को थाना क्षेत्र पुरानी बस्ती स्थित पाण्डेय बाजार खण्डहर में एक महिला की हुई हत्या कर जलाने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 98/25 धारा 103(1)/238 वीएनएस का 24 घंटे के अन्दर अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। उक्त सम्मान समारोह में पुलिस टीम को सम्मानित व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारीगण, मां वैष्णो देवी कमेटी के पदाधिकारीगण सहित थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह सहित उनकी टीम मौजूद रहीं।
सम्मानित हुए पुरानी बस्ती के थानाध्यक्ष व उनकी पुलिस टीम। 

No comments:

पुलिस प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता ही जनता के विश्वास और क्षेत्र की शान्ति का है आधार - विधायक

* जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न थानों पर पहुंचकर विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा। सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।       जन्मा...