अभिषेक श्रीवास्तव
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा चलाये जा रहे वंछित वारन्टी अभियान" के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ अरुणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को थानाध्यक्ष ढेबरूआ सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा फौजदारी वाद संख्या 30457/23 धारा 323,504,506 भादवि से सम्बन्धित वारन्टी पुष्पा पत्नी विनोद कुमार पाण्डेय साकिन जमधरा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्ता पुष्पा पत्नी विनोद कुमार पाण्डेय साकिन जामधरा थाना ढेबरुआस जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद, हेड कांस्टेबल अवनीश प्रताप सिंह व महिला आरक्षी श्रीयंका सिंह मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment