सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर पुलिस मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 18 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न स्तरों के पदक और सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। इस सूची में पुलिस कप्तान से लेकर थानाध्यक्ष तक शामिल हैं। जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिल्वर मेडल मिला है।
अनुप मिश्रा को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह
खेसरहा थाने के थानाध्यक्ष उ0नि0 ना०पु० अनुप कुमार मिश्रा को उनके आपरेशनल कार्यों और कर्तव्यपरायणता के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) से सम्मानित किया गया। थाना स्तर पर ईमानदारी, अनुशासन और अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है।
सम्मानित पुलिस कर्मियों की सूची
उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह – म0नि0 भाग्यवती पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक, महिला थाना), उ0नि0 मुनेश कुमार सिंह (प्रधान लिपिक, पुलिस कार्यालय)।
प्रशंसा चिन्ह सिल्वर – उ0नि0 बृजेश सिंह (थानाध्यक्ष कपिलवस्तु), उ0नि0 अनुप कुमार मिश्रा (थानाध्यक्ष खेसरहा), आरक्षी रोहित कुमार (एसओजी टीम), उ0नि0 रामअवध यादव (पुलिस लाइन)।अतिउत्कृष्ट सेवा पदक – नि0ना0पु0 मनोज कुमार श्रीवास्तव (प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई), उ0नि0 अजीत कुमार (थाना खेसरहा), उ0नि0 अवधेश कुमार (यातायात शाखा), उ0नि0 यशवंत सिंह (श्रेष्ठ पेशी), उ0नि0 सभाशंकर यादव (स्थानांतरित, बस्ती), मु0आ0 तारकेश्वर सिंह (पुलिस लाइन), मु0आ0 चालक अवध बिहारी गौड़ (पुलिस लाइन), मु0आ0 धर्मेन्द्र कुमार (पुलिस लाइन)
उत्कृष्ट सेवा पदक – मु0आ0 अरविन्द कुमार (गोपनीय कार्यालय), मु0आ0 महेन्द्र कुमार मौर्य (क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय), आरक्षी चालक उमेश कुमार सिंह (पुलिस लाइन)।
जनपद की बड़ी उपलब्धि
स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ 18 पुलिस कर्मियों का सम्मानित होना सिद्धार्थनगर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस कप्तान से लेकर आरक्षी तक सभी स्तरों पर ईमानदारी व समर्पण की यह झलक प्रदेश स्तर पर पहचान दिला रही है।
No comments:
Post a Comment