Friday, 13 June 2025

समतामूलक समाज की संस्थापना के लिए बसपा सरकार जरूरी - शमीम अहमद

सरताज आलम 

सिद्धार्थनगर

  पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महासचिव के साथ अन्य लोग।

ओबाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में जो समतामूलक समाज की संस्थापना की है, उसे लागू करवाने के लिए देश व प्रदेश में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय वाली बसपा सरकार जरूरी है। उक्त बातें बसपा नेता पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने कहा। उन्होंने कहा कि आजकल अपराधियों के हौंसले बुलन्द हैं। आयें दिन हत्या, लूट और बलात्कार आम बात हो गई है। कानून नाम की कोई चीज नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा डिस्टल इन्डिया का सपना दिखाया जा रहा है। बेरोजगारी चर्म पर हैं। किसान, नौजवान मजदूर सब परेशान हैं। दलितों व पिछड़ों और खास तौर अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है। मस्जिद व मदरसों को अवैध बता कर बुल्डोजर चलाने में सरकार लगी है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए आने वाले 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर तबका परेशान हैं। खासकर मुस्लिम समाज को परेशान किया जा रहा है। प्रदेश की जनता पांचवीं बार बहन कु0 मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। इस मौके पर पूर्व मण्डल प्रभारी बस्ती इन्द्रजीत गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता अपना बूथ मजबूत करो और अभियान में लग जायें। आने वाला दिन बसपा का होगा। उक्त दौरान शुभकरन चौधरी, प्रिन्स अम्बेडकर, विजयपाल कन्नौजिया, मोहम्मद कैफ, श्रीराम बाबू, विरेन्द्र कुमार गौतम, अशोक कुमार बौद्ध सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।

No comments:

समाधान हेतु ग्राम पंचायत बगहवा व महली में आयोजित हुआ चौपाल

* गांव में पेंशन, आवास, सार्वजनिक नाली एवं रोड निर्माण का उठा मुद्दा, जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्यों को लेकर दी जानकारी। सरताज आलम  शोहरतग...