* अनिल चौधरी ने मंत्री जी को भगवान श्रीराम और माता सीता जी का दिया फोटो फ्रेम।
सरताज आलम
सिद्धार्थनगर।
व कार्यकर्ता।
जनपद सिद्धार्थनगर में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल आगमन पर गुरुवार को अपना दल (एस) पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर जोरोशोर से स्वागत और अभिनन्दन किया।
आशीष पटेल जी को फूल-माला पहनाकर किया स्वागत।स्वागत और अभिनन्दन के दौरान ने नि0 प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अपना दल (एस) अनिल चौधरी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को भगवान श्रीराम और माता सीता जी का फोटो फ्रेम देकर उनका आशीर्वाद लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को भगवान जी का फोटो फ्रेम देते हुए नि0 प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी।
तत्पश्चात जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा कपिलवस्तु के सनई चौराहा स्थित अपना दल (एस) के मंत्री आशीष पटेल ने जिला कार्यालय का उद्घाटन कर संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन को स्थानीय स्तर पर सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद स्थापित करने और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
जिला कार्यालय का फीता काटते प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
तत्पश्चात जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन स्थित अम्बेडकर सभागार में आयोजित अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंत्री ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिये।
अम्बेडकर सभागार में संगठन की समीक्षा बैठक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल व प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल, संजीव राठौर, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, अंजली चौधरी, झिनकान चौधरी, राम लुटावन वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, महासचिव लवकुश चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र त्रिपाठी, राम बचन सिंह, विजय सिंह चौधरी, रमेश गुप्ता, अरविन्द चौधरी, राम लुटावन बाल्मीकि, सन्तोष चौधरी, आदर्श जायसवाल, पोलमन जी, आकाश साहनी, नीरज कुमार, आकाश चौधरी, विशाल गिरी, शिव मनोहर पटेल, शिवा वाल्मीकि, पुनीत गौतम, मोनू श्रीवास्तव, अखिलेश गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल व प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम।
No comments:
Post a Comment