Saturday, 3 May 2025

भाजपा द्वारा "अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद" कार्यक्रम का आयोजन

* वक्फ सुधार अधिनियम देश के गरीब, बेसहारा अल्पसंख्यक परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा - सांसद व जेपीसी चेयरमैन जगदम्बिका पाल

अनूप पुरी 

सिद्धार्थनगर।

    भाजपा सरकार के सबका साथ-सबका विकास के तहत           बताते हुए सांसद व जेपीसी चेयरमैन जगदम्बिका पाल।

जिला मुख्यालय जनपद सिद्धार्थनगर पर भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर द्वारा अम्बे मैरेज हाल नौगढ़ में वक्फ सुधार अधिनियम जन जागरण अभियान के तहत शनिवार को "अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यकम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद एवं जेपीसी चेयरमैन जगदम्बिका पाल उपस्थित रहें। इस अवसर पर पर श्री पाल ने कहा कि यह वक्फ सुधार अधिनियम देश के गरीब, बेसहारा अल्पसंख्यक परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। श्री पाल ने कहा कि पूर्व में सच्चर समिति की रिपोर्ट में सिफारिश की गई थी कि बोहरा आधारखानी, पासमंदा, विषवार, मुस्लिम महिलाएं ओबीसी आदि के बीच गरीबी को प्रमुखता से उजागर किया गया था, लेकिन देश की तत्कालीन काग्रेस सरकार ने मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि अपना वोट बैंक समझा, लेकिन देश मे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सबका साथ-सबका विकास के तहत इस शक्ति करण, तुष्टीकरण नही बल्कि सच्चर रिपोर्ट का वास्त‌विक रूप से क्रियान्वयन करने का कार्य किया गया है। वक्फ संशोधन अधिनियम में मनमानी और शोषण को समाप्त कर सबको समानता ये अधिकार देने का कार्य किया है। 

        वक्फ सुधार अधिनियम जन जागरण अभियान के                                तहत मुस्लिम समुदाय के लोग।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शेशन जमीर जी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा) ने नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जो गरीबों और सभी वर्गो का सम्मान करते हुए अधिकारी दिलवाने का कार्य करती है। कार्यकम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने करते हुए कहा कि कि हम लोगों के लिए गौरव की बात है कि यह अधिनिय‌म हमारे लोकप्रिय सांसद जगद‌म्बिका पाल की अध्यक्षता में पास हुआ, जिसे इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जायेगा। कार्यकम में मुख्य रूप से क्षेत्रिय उपाध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, राशिद पठान, खालिक रहमान, सब्बु साहनी, जफर, जहीर, सुमताज अली, रहमतुल्ला, अमीरुल्ला, कलीम खान, कसीम रिजवी, रफीउल्लाह, हनीफ, अकबर अली, बरकत अली आदि लोग उपस्थित रहें।

No comments:

जिलाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात

अनूप पुरी  सिद्धार्थनगर।   बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के साथ जिलाध्यक्ष                        सिद्धार्थनगर श्याम सुन्दर चौधर...