Saturday, 3 May 2025

कांग्रेसियों ने निकाला धन्यवाद जुलूस, राहुल गांधी को दी बधाई

* कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायीं खुशी।

अनूप पुरी 

सिद्धार्थनगर।

        राहुल गांधी को बधाई एवं धन्यवाद देने के लिए                                  कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस।

जातीय जनगणना कराने हेतु भाजपा सरकार को बाध्य करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को बधाई एवं धन्यवाद देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक धन्यवाद जुलूस निकाला और सभी ने जातीय जनगणना कराने के लिए राहुल गांधी जी को बधाई एवं धन्यवाद दिया। वहीं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराये जाने का फैसला नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के समर्पण, वर्षों के संघर्ष दूरदर्शिता की सोच का प्रतीक है। वंचितों को उनका हक दिलाने का राहुल गांधी जी का सपना अब साकार होता दिख रहा है। इसके लिए पूरा देश राहुल गांधी जी को बधाई दे रहा है और हम कांग्रेस के लोग धन्यवाद जुलूस के माध्यम से अपने नेता राहुल जी को धन्यवाद देते हैं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सादिक अहमद ने कहा कि जातिगत जनगणना कराने की जो मुहिम राहुल गांधी जी द्वारा चलाई गई और सड़क से लेकर सदन तक उनके द्वारा किये गये संघर्ष का नतीजा है कि बीजेपी सरकार ने जनगणना कराये जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। यह राहुल गांधी जी के साथ-साथ देश के वंचित वर्गों की भी जीत है। इस अवसर पर मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, संतोष त्रिपाठी, रियाज मनिहार, रितेश त्रिपाठी, आसिफ रिज़्वी, राजन श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, होरी लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, शौकत अली, रियाजउद्दीन राईनी, संतोष चौधरी, दिवाकर त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, दीपक यदुवंशी, राजेश कुमार शास्त्री, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, अब्दुल्लाह चौधरी, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

जिलाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात

अनूप पुरी  सिद्धार्थनगर।   बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के साथ जिलाध्यक्ष                        सिद्धार्थनगर श्याम सुन्दर चौधर...