अनूप पुरी
सिद्धार्थनगर।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के साथ जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर श्याम सुन्दर चौधरी।
अपना दल (एस) के संगठन की समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर श्याम सुन्दर चौधरी सहित जिले के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को लखनऊ के गांधी प्रेक्षागृह में सम्मिलित हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) पार्टी कार्यालय पर बहन अनुप्रिया पटेल और कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल से मुलाकात किया। वहीं पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने अपना दल (एस) के संगठन की समीक्षा के दौरान दिशा-निर्देश दिये गयें। इस अवसर पर पुष्कर चौधरी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर श्याम सुन्दर चौधरी, कुलदीप चौधरी (जिला महासचिव सिद्धार्थनगर) एवं संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहें।
अपना दल (एस) के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर श्याम सुन्दर चौधरी।
No comments:
Post a Comment