Wednesday, 18 September 2024

विसर्जन के लिए जा रही गणेश प्रतिमा पर फेंका पत्थर

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में विसर्जन के लिए जा रही गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने से दो पक्षों में तनातनी हो गयीं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त किया। तत्पश्चात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में गणेश प्रतिमा विसर्जन को निकली। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ लोग विवाद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शान्त कर दिया गया। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर - 11 रघुनाथनगर में चंद्रिका उर्फ चंदू ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। सोमवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग प्रतिमा पंडाल के बगल में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर गेट बना रहे थे। इसे लेकर हिन्दु-मुस्लिम पक्ष के लोगों में कहासुनी हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयीं तो खम्भा वहां से हटाया गया। मंगलवार की रात करीब आठ बजे चंद्रिका गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। प्रतिमा अभी कुछ दूर आगे ही बढ़ी ही थी कि दूसरे समुदाय की कुछ महिलाएं आगे आकर बैठ गयीं। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा व जुलूस उधर से नहीं निकलने देंगी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गयीं। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शान्त किया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में वहां से विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा का जुलूस निकला गया। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गणेश प्रतिमा पर पत्थर फेंकने जैसी कोई बात नहीं हैं। कुछ महिलाएं गणेश प्रतिमा जुलूस निकालने का विरोध कर रही थीं। उन्हें समझा बुझाकर शान्त किया गया है। इसके बाद विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा ले जायी गयीं।

No comments:

बढ़नी के विजय जायसवाल ने जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पाई देशभर में दूसरी रैंक

* विजय ने क्रिकेट में भी हासिल की कई उपलब्धियां। सरताज आलम  बढ़नी/सिद्धार्थनगर।       जेएनयू के मेधावी छात्र व नपं बढ़नी के निवासी विजय। नगर...