* विजय ने क्रिकेट में भी हासिल की कई उपलब्धियां।
सरताज आलम
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत बढ़नी के विजय जायसवाल ने जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही विजय जायसवाल ने क्रिकेट में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। बढ़नी क्षेत्र के लिए यह खुशी का अवसर है। आपको बता दें कि आर्य नगर बढ़नी के निवासी विजय जायसवाल पुत्र कैलाश जायसवाल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर शैक्षणिक क्षेत्र में बड़ा मुकाम पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार विजय केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आये हैं। उन्होंने स्टेट लेवल पर अपनी क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है और वर्तमान में जेएनयू की क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। विजय ने अपने क्रिकेट कौशल का प्रशिक्षण गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी से प्राप्त किया, जिसने उन्हें उच्च स्तर के खेल के लिए तैयार किया। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा बढ़नी क्षेत्र के गांधी आदर्श इन्टर कॉलेज और दयानन्द स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाते हुए अपनी लगन और परिश्रम से एक अलग पहचान बनाई। वहीं विजय ने इस अवसर पर कहा कि मेरे लिए शिक्षा और खेल दोनों जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। माता-पिता व गुरुजनों के आशिर्वाद और कड़ी मेहनत, समर्पण और बुद्धिमत्ता से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त किया है।
जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर विजय जायसवाल ने ली उत्कृष्ट उपलब्धि।यह मेरे लिए एक बहुत ही भावुक और खुशी का पल है। मैं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और उन सभी लोगों को देना चाहता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया। मैं हमेशा से ही पढ़ाई और खेल दोनों में सन्तुलन बनाये रखने की कोशिश करता था और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। जेएनयू में अपनी पढ़ाई जारी रखने और अपनी क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। वहीं उनके इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उनकी सफलता को बढ़नी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण मान रहे हैं। इस अवसर पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि विजय जायसवाल जी के इस अद्वितीय सफलता ने न केवल बढ़नी नगर का मान बढ़ाया है, बल्कि अपने माता-पिता का नाम रोशन कर पूरे नगर को गर्वित किया है। आपकी यह उत्कृष्ट उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है और हमें आप पर बहुत गर्व है। इसके लिए आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
No comments:
Post a Comment