Wednesday, 25 September 2024

भारतीय लोकतन्त्र के लिए सदैव प्रासंगिक रहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय - चेयरमैन सुनील अग्रहरि

* जयन्ती पर याद किये गये अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय।

सरताज आलम
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए चेयरमैन व भाजपा नेता सुनील अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष व अन्य।

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयन्ती पर बुधवार को याद किया गया एवं भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर लगभग 50 लोगों को सदस्य बनाया गया। नगर बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि, भाजपा के वरिष्ठ नेता व बूथ अध्यक्ष फूलचन्द्र ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बढ़नी के बूथ संख्या-10 पर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला। चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का चिन्तन मनन भारतीय लोकतन्त्र के लिए सदैव प्रासंगिक रहेगा। पंडित दीनदयाल ने गांव, गरीब, किसान और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का जो मार्ग प्रशस्त किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में से भाजपा पूरी कर रही है। चेयरमैन व भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने कहा कि देश के महान विचारक, अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के द्वारा समाज के अन्तिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का सन्देश दिया। उनके राजनीतिक जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष फूलचन्द्र अग्रहरि, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, पवन अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, मंगल प्रसाद अग्रहरि, अजय अग्रहरि, गंगा राम अग्रहरि, जगाराम, सुरेन्द्र यादव, बृजेश अग्रहरि आदि शामिल रहे।

No comments:

मोदी की सोच ने दी नई राह, हर कदम पर दिखी है उनकी चाह - पूर्व मण्डल अध्यक्ष नन्दू प्रसाद गौड़

* देश की तस्वीर बदल दी मोदी ने, हर चुनौती को अवसर में बदल दिया - चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल  सरताज आलम  शोहरतगढ़़ सिद्धार्थनगर।      पूर्...