इटावा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर आज विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ग्राम सोहना चौराहे पर समाजवादी युवा घेरा चौपाल लगाया।चौपाल मे जुटे युवाओं संबोधित करते हुए सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।युवा ही वर्तमान का भविष्य है जिस तरह भविष्य के साथ वर्तमान सरकार खिलवाड़ कर रही है वो बिलकुल दुर्भाग्यपूर्ण और सोंचनीय है। जनता सब देख रही है। 2012 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। छात्रों को इंटर पास करने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने लैपटॉप दिया था। कन्या विद्या धन योजना बड़े पैमाने पर दिया गया था सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस में नौजवानों की भर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में हुई।
चौपाल को अफजल हुसैन मन्नू तिवारी ने भी संबोधित किया।चौपाल मे बहुत सारे ग्रामीण नौजवानों के साथ बिकास श्रीवास्तव पप्पू पांडेय सूरज यादव अविनाश त्रिपाठी संदीप यादव मिथुन सिंह कृपाशंकर चतुर्वेदी मनीष सिंह लालमन यादव अजमल खान आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment