Monday, 6 July 2020

सावन के सोमवार में शिव स्तुति

गोरखपुर। भारत के लोक जीवन उत्सव पर्व की बहुत महिमा है। मान्यता के अनुसार शिव जी को सावन माह प्रिय है। इसमें भी सोमवार को शिव जी का दिन माना जाता है। वैसे सावन माह में विशेष रूप से शिव जी की स्तुति का महत्व है। सावन का पहला सोमवार तो जैसे शिवभक्ति के उल्लास का दिन होता है। अनलॉक के कारण मंदिरों में दर्शनार्थियों की संख्या कम है। फिर भी भक्तिभाव पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। अनेक लोग मंदिरों में भी गए। लेकिन अधिसंख्य लोगों ने घर में रह कर ही शिव जी का पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज सेवा और सन्यास में सम्यक सामंजस्य बना कर चलते है। अनलॉक टू की समीक्षा के दौरान उन्होंने सावन के पहले सोमवार के दृष्टिगत लोगों से अपील की थी। उनका कहना था कि इस अवसर पर मंदिरों में भीड़ ना हो। इसका ध्यान रखा जाए। मंदिरों में भी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही पूजा अर्चना की जाए। योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इन दिशा निर्देशों का पालन किया। उन्होंने गोरक्ष पीठ में दिशा निर्देशों के अनुरूप ही शिव रुद्राभिषेक किया। पहले उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य भक्तगण भी रहते थे। लेकिन इस बार संख्या,मास्क व उचित दूरी का भी ध्यान रखा गया। इसके अलावा योगी ने मंदिर में शिव प्रतिमा का स्पर्श नहीं किया। इसकी जगह उन्होंने एक पात्र में शिवलिंग की स्थापना करके उनका अभिषेक किया। डॉ दिलीप अग्निहोत्री


No comments:

सिद्धार्थनगर की वत्सला ने गोरखपुर में किया जिले का नाम

सिद्धार्थनगर,बांसी। (उमेश वाणी)आईसीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 96 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर सिद्धार्थनगर की बेटी वत्सला ने गोरखपुर में अपने...