उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन शोहरतगढ़़ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।
मुकेश धर द्विवेदी
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में स्थित प्रेम मैरिज हाल के सभागार में रविवार देर सायं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन शोहरतगढ़़ जनपद सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में व्यापार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अजय कसौधन की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में नगर के व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया। जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने नई टीम की घोषणा की।
उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन व अन्य जिले के पदाधिकारी के साथ पूर्व चेयरमैन शिव प्रसाद वर्मा।
जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन सिद्धार्थनगर अजय कसौधन व प्रदीप वर्मा ने अध्यक्ष शोहरतगढ़़ आनन्द प्रकाश कसौधन को अंगवस्त्र पहनाकर प्रमाण पत्र दिया। इसी क्रम में जिले के अन्य उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने प्रभारी शोहरतगढ़ शिव प्रसाद वर्मा (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), अध्यक्ष शोहरतगढ़़ आनन्द प्रकाश कसौधन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोहरतगढ़़ श्याम सुन्दर चौधरी, उपाध्यक्ष शोहरतगढ़़ प्रगति पाण्डेय, उपाध्यक्ष शोहरतगढ़़ पवन कसौधन, उपाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नन्दू गौड़, उपाध्यक्ष शोहरतगढ़़ शक्ति सिंह, महामंत्री शोहरतगढ़़ रामकिशोर उमर, कोषाध्यक्ष शोहरतगढ़़ सन्तोष बंका, मीडिया प्रभारी सरताज आलम, मीडिया पियूष सिंह, संरक्षक राजेन्द्र रुंगटा (नीलू), लक्षमीकान्त गुप्ता, टिंकू वर्मा, संजय कसौधन को अंगवस्त्र पहनाकर प्रमाण पत्र दिया।
उद्योग व्यापार संगठन शोहरतगढ़़ के नये पदाधिकारी।इस दौरान जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार संगठन ने कहा कि राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने व्यापारियों से एक-दूसरे से जुड़े रहकर समाज में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान कई व्यवसायियों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार संगठन शोहरतगढ़़ चयन के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हृदय राम वर्मा, अध्यक्ष सदर (सिद्धार्थनगर) शिवदत्त अग्रहरी, महामंत्री सदर (सिद्धार्थनगर) नीरज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सदर (सिद्धार्थनगर) तनवीर अहमद, अर्जुन कसौधन, अशोक श्रीवास्तव, बबलू गौड़, सन्तोष बंका, संजीव पाण्डेय, देवेश वर्मा, प्रदीप कुमार, राधेश्याम कान्दू, शिव शक्ति शर्मा, आशीष कौशल, गजेन्द्र जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, रामदास पटवा, श्यामू लाट, हर्षित सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहें।
उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में शोहरतगढ़ के व्यवसायी।
No comments:
Post a Comment