Saturday, 31 May 2025

स्मिता लॉज एण्ड रेस्टोरेन्ट पर पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी, लॉज को किया सील

* खबर का असर.....

* स्मिता लॉज एण्ड रेस्टोरेन्ट के संचालक पर अवैध देह व्यापार और नशे के धंधे का लगाया आरोप।

सरताज आलम 
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ के दौरान।

नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थानीय थाना से 50 मी0 की दूरी पर बोरा पेट्रोल पम्प के सामने स्थित स्मिता लॉज एण्ड रेस्टोरेन्ट को पुलिस ने शनिवार को सील कर दिया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों द्वारा स्मिता लॉज में कथित अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। आपको बता दें कि पुलिस को बीते कुछ दिनों से लॉज में अवैध देह व्यापार और मादक पदार्थों की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। 

स्मिता लाॅज सील करते हुए नायब तहसीलदार वथानाध्यक्ष।

जिसको लेकर नायब तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के अगुवाई में पुलिस ने शनिवार को लॉज पर छापामारी की। पुलिस टीम ने लॉज के कमरों, रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। थाना प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्मिता लॉज को नियमानुसार नायब तहसीलदार महबूब अंसारी के मौजूदगी में सील किया गया है। उन्होंने कहा कि स्मिता लॉज की संचालन प्रणाली और मालिक की भूमिका की जांच की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों की मदद भी ली जायेगी। वहीं तीन-चार दिन पहले स्मिता लॉज परिसर में एक विवाद हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह विवाद अवैध गतिविधियों से जुड़ा था या नहीं। 

            स्मिता लाॅज को सील लगाते पुलिस कर्मी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लम्बे समय से स्मिता लॉज को लेकर सन्देह था। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्मिता लॉज से जब्त दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
स्मिता लाॅज के सील करने के बाद पुलिस कर्मी के साथ भीड़।

No comments:

पूर्व व वर्तमान सांसदों से ऋषभ सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की, लिया आशीर्वाद

इसरार हुसैन  शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।          ऋषभ सिंह द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह           को भगवान गौतम बुद्ध जी का फोटो फ्रेम दे...