Wednesday, 2 October 2024

श्वेता कुमारी बनी प्रधानमंत्री व अभिषेक खेल मंत्री एवं खुशी रेल मंत्री और उमंग बने रक्षा मंत्री

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

    नकथर विद्यालय के प्रांगण में बाल संसद के दौरान छात्र।

विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय नकथर के प्रांगण में बाल संसद चुनाव सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को विधिक प्रक्रिया अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक पप्पू यादव और शिक्षामित्र केशव राम यादव व कविता उपाध्याय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायीं। विद्यालय के छात्रा श्वेता कुमारी को प्रधानमंत्री चुना गया। प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री के रूप में उमंग और विदेश मंत्री के रूप में राजकुमार के अलावा उप प्रधानमंत्री अशोक यादव, धनीराम गृहमंत्री, खुशी रेल मंत्री, नन्दनी यादव वित्त मंत्री, अभिषेक खेल मंत्री, शीतल कैबिनेट मंत्री (उपभोक्ता) व धर्मेन्द्र रेल राज्य मंत्री चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को मतगणना के उपरान्त आयोजित किये शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय प्रधानाध्यापक पप्पू यादव व चुनाव पर्यवेक्षक केशव राम यादव व कविता उपाध्याय के साथ शपथ दिलाया। पद व गोपनीयता की शपथ लेने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन करते हुए विद्यालय कार्य में सहयोग करने को कहा। इस दौरान प्रधानाध्यापक पप्पू यादव, शिक्षामित्र केशव राम यादव व कविता उपाध्याय सहित आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

नगराध्यक्ष चमन आरा रइनी ने वार्ड-वार जाकर रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी - भाईचारा व सह-अस्तित्व का संदेश

  बांसी। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी की नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा रइनी ने परंपरा के अनुरूप नगर के विभिन्न वार...