Sunday, 29 September 2024

शोहरतगढ़ तहसील के कई दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान

सरताज आलम 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।

              क्षेत्र के विद्यालयों में बाढ़ का भरा पानी।

तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बानगंगा, घोरही, बूढ़ी राप्ती, सोतवा नाला के जलस्तर बढ़ने के बाद पानी गांव और खेतों की तरफ तेजी से पसरने लगा है। तुलसियापुर-कठेला मार्ग बाढ़ पानी आ जाने से मार्ग से आवागमन बन्द हो गया है। क्षेत्र के लेदवा, गजहड़ा, रामगढ़, नौडिहवा, तौलिहवा, बालानगर, इटहिया, लालपुर, कचरीहवा, फुलवरिया, राजा कोहा उर्फ प्रतापपुर, खैरा, धनौरा काशी प्रसाद, महदेइया, खैरी उर्फ झुगहवा, मटियार उर्फ भूतहवा, खैरी शीतल प्रसाद आदि गांव पूरी तरह से पानी से घिरा है। कई गांव में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण दहशत में है। हजारों किसानों के खेत में धान की फसल डूब गई है। ग्रामीण जीवन को सुरक्षित रखने के लिए छत व ऊंचे स्थान का सहारा ले रहे हैं। गांव में पानी घुसने और आवागमन का रास्ता जलमग्न हो जाने से क्षेत्रवासियों को काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जीवन यापन के सामानों के लिए नागरिक बेहाल हैं। पशुओं के चारा और बीमारी के लिए दवा की जरूरत उन्हें काफी दुखदाई बना रही है। कठेला-तुलसीयापुर मार्ग बन्द हो गया है और इटवा-ढेबरुआ मार्ग पर नजरगढ़वा के पास पानी चल रहा है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र दर्जनों स्कूल प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम, प्राथमिक विद्यालय हलौरा, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर, इटहिया, प्रतापपुर, बालानगर, खैरी, तिरछहवा व शोहरतगढ़ के लेदवा, गजहड़ा, बेलभरिया, कोटिया में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण काफ़ी दिक्कत हो गयी है। प्राथमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम की चहारदीवारी टूट कर गिर गया। विद्यालय में रखा चावल, गेंहू, रजिस्टर आदि भींग कर खराब हो गया। बाढ़ आने की सूचना ग्रामीणों से पाकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा0 आशुतोष सिंह, सहायक अध्यापक बाबूलाल प्रसाद, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा के साथ विद्यालय पहुंचकर देखा। विद्यालय में बाढ़ का पानी भरा देख परेशान हो उठे। विद्यालय में रखा सब समान डूबा था। प्राथमिक विद्यालय हलौरा, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर में सोतवा नाला में बाढ़ आ जाने से उक्त विद्यालयों में बाढ़ का पानी भर गया। विद्यालयों में रखा चावल, गेहूं, आटा, मसाला व अभिलेख, रजिस्टर आदि सब डूब कर नुकसान हो गया। विद्यालय कैम्पस में बाढ़ का पानी ही पानी नजर आ रहा था। प्राथमिक विद्यालय हलौरा के प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह व कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार त्रिपाठी पानी देख परेशान रहें।

No comments:

पुलिस प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता ही जनता के विश्वास और क्षेत्र की शान्ति का है आधार - विधायक

* जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न थानों पर पहुंचकर विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा। सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।       जन्मा...