Sunday, 29 September 2024

ढ़ेबरुआ पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों किया गिऱफ्तार

अभिषेक श्रीवास्तव 

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित वारन्टी अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ अरुणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष ढेबरूआ सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा मु0 अपराध संख्या 142/2024 धारा 115(2)351(3) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त कमाल अहमद खान पुत्र अब्दुल मोबिन खान साकिन सिसवा शिवभारी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर व मुकदमा अपराध संख्या 143/2024 धारा और राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम-1971 से सम्बन्धित अभियुक्त फिरोज अहमद पुत्र फैज मोहम्मद वार्ड नं0-09 राम जानकी मन्दिर कस्बा बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तगण में क्रमशः कमाल अहमद खान पुत्र अब्दुल मोबिन खान साकिन सिसवा शिव भारी थाना ढेबरुआ एवं फिरोज अहमद पुत्र फैज मोहम्मद वार्ड नंबर 9 राम जानकी मंदिर कस्बा बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, उप निरीक्षक सभाशंकर यादव, कांस्टेबल आशीष मिश्रा, हेड कांस्टेबल राजू कुमार मौजूद रहें।

No comments:

मंत्री अनिल राजभर ने ऋषभ सिंह से स्नेहिल मुलाकात की, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर मिला आशीर्वाद

इसरार हुसैन  शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।      कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को भगवान गौतम बुद्ध जी          की फोटो फ्रेम भी सप्रेम भेंट करते हुए ऋष...