Thursday, 22 August 2024

पीडीए के तहत दलितों को दिलायी सपा की सदस्यता

बृजेश कुमार सिंह 

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

फोटो - विधानसभा शोहरतगढ के बजहा बाजार में पीडीए को सम्बोधित करते उग्रसेन सिंह।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर शोहरतगढ़  विधानसभा क्षेत्र के बजहा बाजार में चौपाल का कार्यक्रम किया गया।जिसमे  छात्र, नौजवान, अति पिछड़ों व दलितों को सपा की सदस्यता दिलाई गयी। शोहरतगढ विधान सभा प्रभारी उग्रसेन सिंह ने कहा भाजपा से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है। भाजपा दलितों व पिछड़ो का आरक्षण समाप्त करने पर लगी हुई है। प्रदेश में अपराधिक गतिविधि तेज हो गई है। लोग महगांई की मार से तंग है। इस सरकार में होनहारों, शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। भाजपा पूंजिपतियों की सहयोगी है। आगे उन्होंने कहा बजहा क्षेत्र के बजही, नरखोरिया, मुड़िला, भरवालिया आदि गांव की सैकड़ों बीघा खेत की फसल बाढ़ में डूब कर नष्ट हो गई। प्रशासन इनका परिसीमन करा नुकसान हुए फसल का मुवावजा दें। कार्यक्रम में पचास लोगों को सदस्यता दिलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद, अब्दुल कलाम आजाद, शौकत अली, मुकेश पाण्डेय, मो0 इब्राहिम, मो0 मुस्तफा, वारिश अली, मुस्तकीम आदि उपस्थित रहें।



No comments:

वन नेशन वन इलेक्शन से देश के विकास को मिलेगी गति - चेयरमैन सुनील अग्रहरि

* चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने पीएम मोदी के वक्फ संसोधन कानून बिल लागू करने और जातीय जनगणना के फैसले की सराहना की। सरताज आलम  बढ़नी/सिद्धार्थनगर...