पंकज कुमार पाण्डेय
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।
डा0 सुशान्त जायसवाल
कमर दर्द कई वजहों से हो सकती है, मांसपेशियों की कमजोरी भी एक कारण है। यहां स्टार हेल्थ केवर लार के डा0 सुशान्त जायसवाल ने चेताया है कि बैंक पेन होने पर क्या करें। शरीर में होने वाली बीमारी को अगर समय रहते डाक्टर को दिखा लिया जायें तो मर्ज बढ़ने से बच जाता है। स्टार हेल्थ केयर के डा0 सुशान्त जायसवाल तथा उनके सहयोगियों ने हड्डियों से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान बताया है। आप देख सकते हैं कि क्या आपको भी ऐसी कोई दिक्कत है। 10 दिनों से कमर में बाई और नीची के हिस्से में बैठने उठने में तेज दर्द है। खड़े होने पर थोड़ी देर बाद ठीक हो जाता है, सीढ़ी चढ़ने में परेशानी होती है। क्या करू ? कमर की मांसपेशियों की इस कमजोरी दर्द का कारण हो सकती है। लम्बे समय तक चलने, बैठने और लेटने का खराब पश्चर मांसपेशियों को कमजोर कर देता है। कमर के खास व्यायाम व कुछ दवाओं के सेवन से आराम मिल जाता है। इसके अलावा आप हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलें, ताकि डिस्क सम्बन्धी गड़बड़ी की जांच भी कर सकें। सवाल मेरे बेटे की उम्र 32 साल है। कोविड की दूसरी लहर में उन्हें काफी स्टेरइड दी गई थीं। अभी कुछ महीने पहले उन्हें कूल्हे के दोनों जोड़ में एवीएन की समस्या हुई। हैदराबाद से स्टेम सेल के साथ कोर डिकंप्रेशन सर्जरी भी कराई है। पर, बेटे को अभी भी दर्द रहता है। क्या करू ? जवाब स्टेरइड लेने से कूल्हे की ओर खून का दौरा कम हो सकता है, जिससे कूल्हा गलने लगता है। इस परेशानी को एवीएन (एवैस्कुलर नैक्रोसिस) कहते हैं। अगर स्टेम सेल थेरपी से भी आराम नहीं है तथा रोज के काम जैसे चलने, उठने, बैठने में तकलीफ है तो कूल्हा बदलने या हिप रिप्लेसमेंट इसका सफल इलाज है। कुछ दवाएं भी प्रारंभिक स्टेज में कारगर होती हैं। डाक्टर कूल्हे का एक्सरे या एमआरआई करके बता सकेंगे कि कूल्हे के प्रत्यारोपण की जरूरत है या नहीं। हिप रिप्लेसमेंट एवीएन के लिए कारगर उपचार है। इस समस्या मे फिजियोथेरेपी भी कारगर हो सकता है।
No comments:
Post a Comment