Wednesday, 12 July 2023

पुल का सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, बड़े हादसे की आशंका

ग्राम मेहनौली गांव के पास बाणगंगा नहर पर बने पुल का सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है


सरताज आलम

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर

तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के मेहनौली गांव के पास बाणगंगा कैनाल पर बने पुल का सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल का एप्रोच न बनने से बारिश के समय लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन करने को मजबूर हैं। मेहनौली गांव के पास बाणगंगा कैनाल पर करीब दो वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने पुल का निर्माण किया गया था। निर्माण के दौरान पुल के सम्पर्क मार्ग को सही तरीके से नहीं बनाया गया, जिसके चलते बारिश में इस पुल का सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के दोनों छोर पर डाली गयी मिट्टी बह गयी और किनारों पर कटान होने से सम्पर्क मार्ग से होकर गुजरने में लोगों को बड़े हादसे की क्षेत्र के डा0 गोविन्द उपाध्याय, डा0 विकास उपाध्याय उर्फ राजा बाबू, रामू साहनी, सर्वेश्वर उपाध्याय, डब्लू साहनी, मो0 रशीद, हरगोविंद, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, हृदय साहनी, सन्तराम आदि लोगों ने क्षतिग्रस्त हुये पुल के एप्रोच को सही कराने की मांग की है। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के जेई अभिजीत सिंह का कहना है क्षतिग्रस्त एप्रोच की जानकारी है, जल्द से जल्द उसे ठीक करा दिया जायेगा।

No comments:

पुलिस प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता ही जनता के विश्वास और क्षेत्र की शान्ति का है आधार - विधायक

* जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न थानों पर पहुंचकर विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा। सरताज आलम शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।       जन्मा...