सोहराब अली
बांसी ।आज तहसील मुख्यालय पर डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के मंहगाई को लेकर स्थानीय इकाई के कांग्रेसियों ने ताली और थाली बजाकर प्रदर्शन किया ।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण किया गया।बाद मे तहसील मुख्यालय पर आकर विरोध सभा किया गया।इस दौरान कार्यकर्ता ताली और थाली बजाके सरकार की नीतियों का आलोचना किए।विरोध सभा मे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष काजी सोहेल अहमद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल है इसका प्रमाण है कि महगाई पर से इनका नियंत्रण खत्म हो गया।डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बढती कीमत मध्यवर्गीयों के साथ निम्नवर्गीय लोगों की कमर तोड दे रहा है।उद्योग बंद ह़ै बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया है।युथ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद शुक्ला ने आहवान किया कि लोगों के भरोसे को तोड़ने वाले सरकार को उखाड़ फेंके।प्रर्दशन मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण बहादुर सिंह गंगेश्वर राय,कृष्ण भगवान तिवारी , ऋषिकेश मिश्रा, रामदेव पांडे ,अनूप पांडे, मारकंडे, आशुतोष मिश्रा,शिव शरण त्रिपाठी ,अजय उपाध्याय, राजन श्रीवास्तव ,बांसी नगर अध्यक्ष सुनील यादव अजनबी ,पप्पू खान इकबाल ,आफताब,रियाज मनिहार,आसिफ खान,जोखन प्रजापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण एवं कार्यकर्ता महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment