Friday, 26 February 2021

नगर पंचायत भारत भारी में सर्व सम्मत से बनाया गया चंद्र प्रकाश जायसवाल को व्यापार मंडल का अध्यक्ष

 माता प्रसाद पाण्डेय संवाददाता भारत भारी


नगर पंचायत भारत भारी के व्यापार मंडल कमेटी का चुनाव शुक्रवार को देर शाम को सरस्वती इंटर कॉलेज में हुआ। चुनाव की कार्रवाई व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुगंध अग्रहरि बढ़नी चाफा के अध्यक्ष संतोष गुप्ता भड़रिया के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गुप्ता बजरंगी चौक के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रहरि मुख्य अतिथि विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में हुआ संपन्न जिला अध्यक्ष सुगंध अग्रहरी के देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से चंद्रप्रकाश जयसवाल को अध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हित के लिए आवाज उठाता आया है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी। व्यापार मंडल की सभा को संबोधित करते हुए विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। व्यापारी वर्ग की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने के लिए सभी को संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर

भनवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लव कुश ओझा, रमेश श्रीवास्तव, चंद्रभान अग्रहरी, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, शम्भू प्रसाद, अग्रहरि, संतोष अग्रहरी, प्रधान रमन पाण्डेय, भानू प्रकाश पाण्डेय, राजन शुक्ला, पंकज पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, रामचरित्र गुप्ता, वेद प्रकाश अग्रहरि, रवि पाण्डेय, अनूप पाण्डेय आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

गठित जांच कमेटी द्वारा कार्यों (सड़क) को घोषित किया श्रमदान

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जिम्मेदारों द्वारा भ्रष्टाचार का कारनामा सामने आया है। वहीं पूर्व में निवर्तमान चे...