Saturday, 26 December 2020

समाजवादी पार्टी ने किसान घेरा और अलाव जलाकर किसान चौपाल' को किया संबोधित

 


इटवा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी  आह्वान पर माननीय माता प्रसाद पांडेय जी के निर्देशानुसार अपने विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के ग्राम पंचायत मछलीगांव में 'समाजवादी किसान घेरा बनाकर और अलाव जलाकर किसान चौपाल के माध्यम से काले कृषि कानून, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं तथाकथित कृषि सुधार अधिनियम की सच्चाई से  किसानों से संवाद कर उन्हें काले कानून के बारे मे बताया।सपा के युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों के हितों, समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को भी अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ी हुकूमत से भी क्रूर कदम भाजपा देश के जनता के प्रति उठा रही है।इस दौरान सपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह तवलेशर तिवारी मोती यादव मिथुन सिंह संदीप यादव अफजल हुसैन राजकुमार यादव सूरज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

बढ़नी के विजय जायसवाल ने जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पाई देशभर में दूसरी रैंक

* विजय ने क्रिकेट में भी हासिल की कई उपलब्धियां। सरताज आलम  बढ़नी/सिद्धार्थनगर।       जेएनयू के मेधावी छात्र व नपं बढ़नी के निवासी विजय। नगर...