Sunday, 8 November 2020

नियमो का लाठी किसानों के सर पर,बेलगाम हैं कंपाइन मालिक

सिद्धार्थ नगर । धान की कटाई अंतिम दौर मे पहुंच चुका है।इस बीच मे जिला और तहसील प्रशासन से जारी नियमों के अनुसार कंपाइन के पीछे रैपर लगाना अनिवार्य है।इसके साथ ही कंपाइन मालिक कृषकों से बान्ड भरवा लें कि खेत नहीं जलाएंगे। रैपर तो लगा पर कटाई का रेट बढ गया। खेंतो मे पूर्व की तरह धान कटाई जारी रही।बांड के बारे मे पता पर पंजाब से आए कंपाइन मालिक से पूछने पर कहा ये के होता है।मै न जानता हूं। काफी लोगों से पूछने पर किसी ने भी बांड फार्म भरने की बात नही कही। इस बीच मे गिरता उपज गिरते रेट और बढती लागत ऊपर से सरकारी फरमान किसानों की आय दुगुनी होने की गवाही दे रही है।तहसील प्रशासन से जारी नियम के मुताबिक ग्राम प्रधानों के साथ लेखपालों को भी जिम्मेदार बनाया गया है।इस सख्ती का ही असर है कि पराली जलाने की घटना मे काफी कमी आई है।


No comments:

नगराध्यक्ष चमन आरा रइनी ने वार्ड-वार जाकर रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी - भाईचारा व सह-अस्तित्व का संदेश

  बांसी। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी की नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा रइनी ने परंपरा के अनुरूप नगर के विभिन्न वार...