Saturday, 1 June 2024

जिले में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का हब ! काम ठेके पर, नाम मनरेगा

सरताज आलम 

सिद्धार्थनगर।


सिद्धार्थनगर जिले में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का हब बना हुआ है। ग्राम सभाओं में काम ठेके पर देकर, ग्राम प्रधान मनरेगा द्वारा काम लिया जाता है। वहीं मजदूरों से दिहाड़ी पर काम हो रहा है और हाजिरी में जाबकार्ड धारकों का लिया जाता है। आपको बतातें चलें कि जिले के सदर विकास खण्ड के सिसवा खुर्द में चकरोड पटाई को लेकर मनरेगा का कार्य चल रहा है। वहीं मौके पर 65 मजदूरों की हाजिरी लेकर पहले दिन 2 मजदूर और दूसरे दिन 6 मजदूर काम कर रहे थे। जिले में मनरेगा के नाम पर लूट- खसोट मचा हुआ है। मनरेगा में भ्रष्टाचार को रोकने में विभाग विफल साबित हो रहा है। वहीं ग्राम सभा के जिम्मेदार नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि मनरेगा पर उनकी पैनी नजर है। वहीं जिले में आये दिन मनरेगा में भ्रष्टाचार की खबरे सुर्खियों में रहती हैं।

No comments:

वन नेशन वन इलेक्शन से देश के विकास को मिलेगी गति - चेयरमैन सुनील अग्रहरि

* चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने पीएम मोदी के वक्फ संसोधन कानून बिल लागू करने और जातीय जनगणना के फैसले की सराहना की। सरताज आलम  बढ़नी/सिद्धार्थनगर...