Tuesday, 7 May 2024

निवर्तमान सांसद को फूल मालाओं के साथ दिया समर्थन पत्र

सरताज आलम

सिद्धार्थनगर।


जनपद सिद्धार्थनगर में क्षेत्र पंचायत सदस्य एशोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह के अगुवाई में भाजपा की नीतियों/घोषणा पत्र एवं उत्तर प्रदेश के निवर्तमान  सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा सदन में बीडीसी के हक और अधिकार की आवाज उठाने पर संगठन द्वारा लोकप्रिय निवर्तमान सांसद को फूल मालाओं के साथ समर्थन पत्र देते हुए प्रभु श्री रामलाल की प्रतिमा भेट की गयीं। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, कन्हैयालाल, दुर्गा पाण्डेय, जितेन्द्र मिश्र, अमरनाथ, संतोष कुमार, दीपचंद, सतीशचंद, प्रहलाद, नीरज सिंह, निरंजन चौधरी, सूरज चौधरी, विजय कुमार, अनिल सिंह ने समर्थन देने की घोषणा किया। जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा हम बीडीसी हर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अब संकल्प ले चुके है, जीत सुनिश्चित है।

No comments:

वन नेशन वन इलेक्शन से देश के विकास को मिलेगी गति - चेयरमैन सुनील अग्रहरि

* चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने पीएम मोदी के वक्फ संसोधन कानून बिल लागू करने और जातीय जनगणना के फैसले की सराहना की। सरताज आलम  बढ़नी/सिद्धार्थनगर...