Thursday, 8 April 2021

ध्वस्त कर दी गई लोकतंत्र की निचली इकाई,ढूंढे से नहीं मिल रहे हैं ग्राम पंचायत सदस्य

 राकेश दूबे सहसम्पादक


सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने चरम पर हैं।ग्राम पंचायत कमेटियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सदस्य अंधेरे मे खींच लिए गए हैं। सत्ता के  विकेन्द्रीकरण से उपजे हालात लोकतंत्र को लोभतंत्र बनाम लूटतंत्र के मुहाने पर ले आया है।

प्रधान पद के अंधे घुडदौड मे ग्राम पंचायत सदस्यों की बात बेमानी साबित हो रही है।2015 के चुनाव मे जिले की कई ग्राम सभाओं का गठन समय से इसलिए नहीं हो सका था कि सदस्य थे ही नतीजतन हाथ जोड कर सदस्य बनाया गया था।स्थिति है कि पूरे प्रदेश मे 07 लाख 40हजार सदस्यों मे 03लाख 05हजार पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए। 01लाख 35  हजार पद खाली रहे।13हजार का गठन नहीं हो पाया था।इसका मुख्य कारण पूरी पंचायत मुखिया केंद्रित हो जाना है।चुने गए कई सदस्यों को अपने अधिकारों के बारे मे पता ही नहीं होता है।सदस्यों को छोडिए आजादी के 74 साल मे प्रधानों को अपने अधिकारों के बारे मे पता नही है।ग्राम पंचायत का स्वरूप लघु संसदीय प्रणाली से है जहां ग्राम पंचायत विधायिका और ग्राम सभा कार्यपालिका के रूप मे कार्य करती है।ग्राम पंचायतों के पास 29 विषयों को 06 कमेटियों के अंतर्गत बांटा गया है।01 सदस्य 03 कमेटियों का मेंबर होता है।04 कमेटियों का सभापति सदस्य ही होता है।02 कमेटी का प्रधान होता है।आश्चर्य है कि निर्माण समिति जिसमे मनरेगा, खडंजा, पक्के कार्यों का सभापति प्रधान न होकर सदस्य ही होता है।संविधान मे प्रदत्त अधिकार कितना  लागू हो रहा है इसको समझने और देखने के लिए किसी जिम्मेदार के पास समय नहीं है।बह रहे धन रूपी प्रवाह मे ग्राम पंचायतों के धन का तारतम्यता बहुत ऊपर तक दिखाई पडता है।सारे अधिकार ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों तक रह गया।सदस्यों को पता तक नहीं चलता है कि उनका मुहर और हस्ताक्षर किन किन योजनाओं के लिए प्रयोग हुआ है।डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम गौरी पाठक के एक सदस्य का कहना है कि मुझे कभी भी कहीं पर किसी काम के लिए नही पूंछा गया।अप्रत्यक्ष मे लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई को धवस्त करने का सिलसिला जारी है यहाँ हमाम मे सब नंगे हैं क्योंकि लोकतंत्र है जो जीता वही सिकंदर।

No comments:

गठित जांच कमेटी द्वारा कार्यों (सड़क) को घोषित किया श्रमदान

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जिम्मेदारों द्वारा भ्रष्टाचार का कारनामा सामने आया है। वहीं पूर्व में निवर्तमान चे...