Wednesday, 29 April 2020

आठ ब्लाकों में बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार दिया गया

आगरा। कोरोना वॉयरस के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधियाँ ठप चल रही हैं, इसलिए लाभार्थियों के घर पर जाकर पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है । जनपद के आठ विकास खंडों के करीब 1.46  लाख लाभार्थियों  को पुष्टाहार प्रदान किया गया है । इसमें बच्चे, गर्भवती और धात्री महिलाएं शामिल हैं।


विभिन्न विकासखंडों में जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथों से लाभार्थियों में वितरण कराया गया । सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों ने पुष्टाहार प्राप्त किया किया।


जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव ने बताया कि 22 से 29 अप्रैल तक आठ विकास खंडों में पुष्टाहार बांटा गया है। सात माह  से तीन वर्ष के 74255, 3 से 6 वर्ष तक के 36885 को पुष्टाहार दिया। इसके अलावा 18189 गर्भवती व 18987 धात्री महिलाओं को लाभ दिया गया।



---------


लाभार्थियों का आंकड़ा


विकासखंड                लाभार्थी


बांह                         14550


खंदौली                      21140


बरौली अहीर                25904


शहर आगरा                  19160


फतेहपुर सीकरी               19810


सैंया                           16317


खैरागढ़                       15417


अकोला                       14217


No comments:

समाधान हेतु ग्राम पंचायत बगहवा व महली में आयोजित हुआ चौपाल

* गांव में पेंशन, आवास, सार्वजनिक नाली एवं रोड निर्माण का उठा मुद्दा, जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्यों को लेकर दी जानकारी। सरताज आलम  शोहरतग...