Sunday, 29 March 2020

तेज हुआ भोजन वितरण डॉ दिलीप अग्निहोत्री

गोमतीनगर में स्थापित सामुदायिक रसोई में गरीबों के लिए भोजन बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। यह रसोई गोमती नगर जनकल्याण महासमिति से सम्बद्ध विश्वास खंड समिति के द्वारा प्रेरित है। इसका संचालन अमित शर्मा के निवास 3/315, विश्वास खंड गोमतीनगर से ही रहा है। इस रसोई में निर्मित भोजन सामग्री वंचितों और गरीबों के बीच वितरित की जा रही  है। महासमिति की सूचना में बताया गया कि गोमतीनगर में जरूरतमंद लोग महासचिव राघवेन्द्र शुक्ल और अमित शर्मा  से संपर्क कर सकते है।  पूरियाँ लेने के लिए झोला या बर्तन साथ मेंअवश्य लाये। भोजन वितरण के समय निर्धारित दूरी पर अमल अनिवार्य किया गया है। महासमिति ने इस हेतु संपर्क नंबर 9696666333 व 8795824317 भी जारी किए है। जिससे जरूरतमंदों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।


No comments:

वन नेशन वन इलेक्शन से देश के विकास को मिलेगी गति - चेयरमैन सुनील अग्रहरि

* चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने पीएम मोदी के वक्फ संसोधन कानून बिल लागू करने और जातीय जनगणना के फैसले की सराहना की। सरताज आलम  बढ़नी/सिद्धार्थनगर...