सरताज आलम
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर।
जिले के कोतवाली कपिलवस्तु क्षेत्र के बर्डपुर नम्बर सात के टोला सिरसिहवां में मकान का छत गिरने से उसमे दब कर महिला की मृत्यु हो गयीं। पति गम्भीर रूप से घायल हो गया है। गीता देवी पत्नी हृदय राम गुप्ता 45 वर्ष पशुओं को खिलाने के लिए भूसा निकालने गयीं थी, साथ ही पति भी रहा। बरसात की वजह से जर्जर छत भरभरा कर ऊपर गिर गया। महिला की मौके पर मृत्यु हो गयीं। पति चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज परिजन मुख्यालय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया जर्जर भवन का छत महिला के ऊपर गिर गया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गयीं है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment