सरताज आलम
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
डा0 शादाब अन्सारी
सफ़ेद पानी की समस्या महिलाओ में आम होती है, इसमें महिलाओ की ग्रीवा से उत्पन्न उष्मा के बहाव को प्राइवेट पार्ट स्त्राव कहा जाता है, जो कई बार मासिक धर्म के अनुसार परिवर्तित होता है। इसके कारण महिलाओ को शरीर के अंगो में दर्द, प्राइवेट पार्ट में खुजली, जलन, योनि से बदबू, चिड़चिड़ापन आदि समस्या होती है। इसे लिकोरिया या वाइट डिस्चार्ज के नाम से भी जाना जाता है। तो आइये इस समस्या से बचने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे है। महिलाओ में सफ़ेद पानी के आने के कारण वो उनके शरीर में जाने वाले छोटे-छोटे बैक्टेरिया को रोकता है, परन्तु यदि महिलाओं को ज्यादा सफ़ेद पानी आने लगता है, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण महिलाओ के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। इसके कारण महिला का स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है और कई बार तो महिलाओ का वजन कम भी होने लगता है। परन्तु ये कोई ऐसी समस्या नहीं होती है, जिसका कोई इलाज़ न हो। बल्कि आप कुछ आसान से घरेलू उपचार का इस्तेमाल करके आसानी से इस समस्या का सामना कर सकते है और यदि आपको ज्यादा परेशानी का अनुभव हो तो इसके लिए आप डाक्टर से भी राय ले सकते है।
सफ़ेद पानी की समस्या के कारण :-
महिलाओं का बार-बार गर्भपात हो जाने के कारण आपको सफ़ेद पानी की समस्या हो सकती है। प्राइवेट पार्ट में होने वाले यीस्ट इन्फेक्शन के कारण भी आपको सफ़ेद पानी की समस्या हो सकती है। जो महिलाएं अपनी प्राइवेट पार्ट की साफ़-सफाई का ध्यान नहीं रखती है, उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जो महिलाएं किसी रोग ग्रस्त व्यक्ति के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाती है, उन्हें भी सफ़ेद पानी की समस्या के कारण परेशान होना पड़ सकता है। जो लड़कियां ज्यादा गन्दी फिल्में या गन्दी बातें करती है, उन्हें भी सफ़ेद पानी की समस्या हो जाती है।
आंवले का प्रयोग करें :-
आंवले को सूखाकर बारीक पीस कर एक चूर्ण तैयार करें और अब इस चूर्ण को एक महीने तक नियमित रूप से लें। इसके लिए थोड़ा सा चूर्ण लेकर पानी में घोलकर या पानी के साथ भी लेने से सफ़ेद पानी की समस्या निजात मिलती है।
ईसबगोल का सेवन करें :-
ईसबगोल को दूध में देर तक अच्छे से उबाल लें और उसमे मिश्री मिलाकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से भी आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत मिलती है और इसका कोई नुक्सान नहीं होता है।
केले का सेवन करें :-
दो पके हुए केले को चीनी के साथ मिलाकर खाने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है और आप इसका सेवन नियमित रूप से भी कर सकते है।
मुलहठी का इस्तेमाल करें :-
इसके इस्तेमाल के लिए आप मुलहठी को पीस कर उसके चूर्ण तैयार कर लें। अब इस चूर्ण को एक ग्राम रोजाना सुबह शाम लेने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।
बड़ी इलायची का इस्तेमाल करें :-
बड़ी इलायची और माजूफल को बराबर मात्रा में पीस कर उसमे बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर पीस लें। उसके बाद इस चूर्ण को प्रतिदिन दो-दो ग्राम सुबह शाम पानी के साथ बराबर मात्रा में लेने से सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
जीरा का सेवन करें :-
जीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस कर एक चूर्ण तैयार करें और उसके बाद इसे चावल को धोने के बाद जो पानी होता है, उसके साथ इस चूर्ण को थोड़ा सा लें। ऐसा करने से भी आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
चने का इस्तेमाल करें :-
इसके लिए आप भुने हुए चने को पीस कर उसमे खांड मिलायें और इसका सेवन करें। उसके बाद दूध में देसी घी ऊपर से डाल कर उसका सेवन करें। ऐसा करने से भी आप सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पा सकते है।
फिटकरी का इस्तेमाल करें :-
फिटकरी को पीस कर चूर्ण तैयार करें और उसके बाद चम्मच का चौथा हिस्सा दिन में तीन बार इसका सेवन करने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। इसके साथ आप पानी में फिटकरी को उबाल कर अपनी योनि की अच्छे से साफ़-सफाई भी कर सकते है।
जामुन की छाल का इस्तेमाल करें :-
छाया में सुखाई जामुन की छाल को पीस कर एक चूर्ण तैयार करें और अब इस चूर्ण को एक चम्मच रोजाना दिन में तीन बार नियमित रूप से खाने पर आपको सफ़ेद पानी की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।
कुलथी का इस्तेमाल करें :-
100 ग्राम कुलथी को एक किलो पानी में भिगो कर अच्छे से उबाल ले और पानी के आधा रह जाने पर इसे छान कर पी लें, ऐसा करने से आपको सफेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
गुलाब की पंखुडियो का इस्तेमाल करें :-
गुलाब की पंखुडियो को अच्छे से सूखाकर एक चूर्ण तैयार करें और रोजाना सुबह और शाम तीन से पांच ग्राम दूध के साथ लेने से आपको सफ़ेद पानी से आराम पाने में मदद मिलती है।
गूलर का इस्तेमाल करें :-
दिन में तीन से चार बार गूलर के फल का सेवन करने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। इसके साथ यदि आपको पीरियड्स में रक्त का प्रवाह ज्यादा मात्रा में होता है, तो चार या पांच गूलरों पर चीनी डाल कर रोजाना खाने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत मिलती है।
सफ़ेद पेठे का इस्तेमाल करें :-
सफ़ेद पानी की समस्या से निजात पाने के लिए महिला यदि सफ़ेद पेठे का साग बनाकर उसका सेवन करती है या सफ़ेद पेठे का रस निकाल कर उसमे चीनी मिलाकर उसका सेवन करती है, तो इसके कारण आपको रात का अहसास होता है।
गाजर के रस का सेवन करें :-
गाजर, पालक, गोभी, और चुंकदर के रस का सेवन करने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। साथ ही गर्भाशय में होने वाली सूजन की समस्या से भी राहत पाने में मदद मिलती है।
भिन्डी का इस्तेमाल करें :-
इस उपचार को करने के लिए एक लीटर पानी में 100 ग्राम भिन्डी डाल कर अच्छे से उबाल लें और उसके बाद इस पानी में शहद डाल कर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने के अन्य उपाय :-
झरबेरी के बेरो को सूखाकर इसका चूर्ण तैयार करें और इसे तीन से चार ग्राम लेकर चीनी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से आपको सफ़ेद पानी की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है।
No comments:
Post a Comment